बहराइच: बहादुर चक के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की हुई मौत
बहराइच के देहात कोतवाली के बहराइच-बलरामपुर हाइवे के बहादुर चक के पास शुक्रवार रात एक ट्रक ने साईकिल सवार श्रमिक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक राम तीरथ कुसौर के मजरे छिलौरा गांव निवासी थे और शहर से मजदूरी कर साईकिल से गांव आ रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।