राजपुर: होली पर सतर्क हुई राजपुर पुलिस की टीम, जगह-जगह जवान रहेंगे तैनात, ग्रामीण इलाकों में भी चलेगी पेट्रोलिंग
बलरामपुर जिले के राजपुर में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राजपुर के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। जगह-जगह पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हुड़दंग पर तुरंत का