खगड़िया: परमानंदपुर चौक के पास एनएच 31 पर ट्रक-पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
एनएच 31 के परमानंदपुर चौक के निकट शनिवार सुबह चार बजे की देर रात ट्रक एवं पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी राजकुमार पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे राजकुमार पासवान अपने पिकअप वाहन को लेकर गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रह