विदिशा नगर: कैंसर पीड़ितों को मिली नई उम्मीद, 30 मरीज इलाज के लिए भोपाल रवाना
विदिशा में 6 और 7 जून को आयोजित कैंसर स्कैनिंग शिविर में कैंसर पॉजिटिव पाए गए मरीजों का उपचार शुरू हो गया है। शिविर में जांचे गए मरीजों में से 30 मरीजों को शनिवार सुबह 9 बजे बस के माध्यम से भोपाल स्थित चिरायु हॉस्पिटल भेजा गया। यहां टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और चिरायु हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की संयुक्त टीम उनका इलाज करेगी।