सहारनपुर: पेपर मिल रोड टपरी बाईपास पर दो कारों की जोरदार टक्कर, दोनों कारों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
पेपर मिल रोड स्थित टपरी बाईपास पर दो कार आपस में रविवार शाम 6:00 बजे टकरा गईं। दोनों कार के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक सवार को हल्की-फुलकी चोटें आईं। सूचना पाकर शीघ्र मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कराकर यातायात को सुचारू किया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।