धमतरी: धमतरी का राजीव कॉम्प्लेक्स अति जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
धमतरी शहर के घड़ी चौक के पास स्थित सालों पुराना राजीव कॉम्प्लेक्स काफी जर्जर हो गया है। कॉम्प्लेक्स का प्लास्टर भरभरा कर गिर रहा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नही किया जा सकता। दुकानदारों ने बताया कि कॉम्प्लेक्स बहुत ज्यादा जर्जर हो गया है। प्लास्टर गिर रहा है। कहा कि कई बार नगर निगम से मरम्मत की मांग कर चुके है।