मांझी: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Manjhi, Saran | Jul 1, 2026 बीते 19 जून को दुर्गापुर गांव के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर में मृत कौरु धौरु निवासी स्व राम प्रसाद साह के पुत्र मुकेश कुमार साह के परिजनों से बुधवार को करीब 4:00 सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मुलाकात कर उन्हें संतान दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।