कुशलगढ़: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राम मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हुए
कुशलगढ़ नगर के राम मंदिर परिसर में मुख्य यजमान पार्षद दिनेश परिहार एवं उनके परिवार के सौजन्य से ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भव्य सुंदरकांड पारायण का आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे सम्पन्न हुए इस आयोजन मे श्रीराम मित्र मंडल के कलाकारों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। गायक कलाकारो ने समा बांध दी!