खरगोन। रविवार को "SAFE CLICK-2.0" अभियान के पांचवें दिन खरगोन पुलिस ने ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, व्हाट्सएप हैकिंग, जॉब स्कैम, फर्जी कॉल और बैंकिंग फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपाय बताए।