टिकारी: बाजरा रोग पर अनुसंधान हेतु CUSB के कृषि संकाय डॉ. प्रणव त्रिपाठी को ANRF से 70 लाख रुपये का मिला अनुदान
Tikari, Gaya | Jun 28, 2026 CUSB के कृषि विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रणव त्रिपाठी को भारत सरकार के ANRF से 69.5 लाख रुपये का प्रमुख अनुसंधान अनुदान प्राप्त हुआ है। 'डेवलपमेंट ऑफ ए रैपिड ऐसे फॉर डिटेक्शन ऑफ़ फुसारियम ग्रामीनेअरम फॉर मिटिगेशन ऑफ़ डिसीसेज़ इन मिलेटस' शीर्षक वाली महत्वपूर्ण अनुसंधान परियोजना को ANRF की प्रधानमंत्री अर्ली करियर रिसर्च ग्रांट योजना के अंतर्गत स्वीकृत दी गई