संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रहा गांव में गुरुवार दोपहर 3 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित बाग में एक आम के पेड़ से 15 वर्षीय किशोरी का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। शव पेड़ की डाल से लगभग 20 फीट ऊंचाई पर लटका होने के कारण पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा एवं थाना प्रभारी महुल