चंदिया: नरवार 25 में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन, श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की झांकियों ने मोहा मन
Chandia, Umaria | May 27, 2026 उमरिया जिले के चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम नरवार 25 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुंदर झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम और भगवान के बाल स्वरूप की मनमोहक प्रस्तुतियों पर भक्त झूम उठे।भक्तो का उजड़ा हुजूम