मथुरा: ठा बाँके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का सोने का हार चोरी, 5 दिन बाद दर्ज हुई घटना की रिपोर्ट
वृन्दावन के ठा बांके बिहारी मंदिर में 5 मार्च को दर्शन को आए ऑस्ट्रेलियाई के प्लैटो मुरविलंबा न्यू साउथ वेल्स निवासी आयु दास मॉर्गन पुत्र एंथोनी मॉर्गन के गले से तुलसी का सोने का हार चोरी हो गया। पीड़ित के अनुसार वह मंदिर में दर्शन कर रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्ति ने गले से तुलसी का सोने का हार खींच लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने बताया की घटना की जांच चल रही है।