मथुरा: वृंदावन में 17 मार्च से प्रारंभ होगा रंगनाथ मंदिर का 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव, 23 मार्च को निकलेगी विशालकाय रथ की सवारी
वृन्दावन के श्री रंगनाथ मंदिर में 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव का आयोजन इस बार 17 मार्च से 26 मार्च तक किया जायेगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे रंगनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 17 मार्च को प्रात काल होगा, 23 मार्च को विशालकाय रथ की सवारी निकलेगी, 24 को भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।