सूरजपुर: सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत मकरबंधा में बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित
सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत मकरबंधा में बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने ग्रामीणों से बाल विवाह नहीं करने की अपील करते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणा