धनौरा: मंडी धनौरा में महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, चार माह से इंसाफ के लिए भटक रही पीड़िता
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर डांडी में दबंगई का कहर चरम पर है। यहां एक दबंग व्यक्ति जसवंत ने कमजोर पड़ोसी की जमीन पर अवैध रूप से कुड़ी डालकर व बोर कर कब्जा कर लिया है। पीड़ित परिवार पिछले चार महीनों से तहसील, थाना समाधान दिवस से लेकर डीएम ऑफिस तक इंसाफ की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।