धनौरा: आला हजरत ट्रेन में युवक की जेब से पैसे निकालते समय जेबकतरे को पकड़कर जीआरपी को सौंपा गया
आला हजरत ट्रेन में सवार होकर घर जा रहे युवक की जेब से पैसे निकालते समय युवक ने आरोपी जेबकतरे को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी ट्रेन से फरार हो गया। युवक ने आरोपी को गजरौला जीआरपी को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी कन्हैया बल्लबगढ़ में मजदूरी करता है। वह शुक्रवार को आला हजरत ट्रेन में सवार होकर अपने घर जा रहा था।