चिड़ावा: नवसृजित ग्राम पंचायत ढंढार को बड़ी सौगात, भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने किया थ्री-फेज बोरिंग का लोकार्पण
पिलानी विधानसभा की नवसर्जित ग्राम पंचायत ढंढार में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रविवार को थ्री-फेज बोरिंग का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता कैलाश मेघवाल रहे, जबकि अध्यक्षता पिलानी के निवर्तमान प्रधान बिरमा रायला ने की। इस अवसर पर अतिथियों का माला व साफा पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया।