लवकुशनगर: सिंगपुर में उर्मिल नदी पर पुल पार करते समय हार्वेस्टर पलटा, टला बड़ा हादसा
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 16, 2026
छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के अक्टोहा चौकी अंतर्गत ग्राम सिंगपुर के चरण पादुका के पास गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे उर्मिल नदी में पुल पार करते समय एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।