रांझी क्षेत्र के मोहनिया स्थित शराब दुकान (कलारी) में शराब और बियर की मनमानी कीमतों पर बिक्री का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि शराब ठेकेदार द्वारा निर्धारित एमआरपी का खुला उल्लंघन करते हुए ₹140 में मिलने वाली बियर ₹160 में और ₹600 मूल्य की शराब की बोतलें ₹750 में बेची