करेरा: दिनारा में जनकल्याण और पशु पक्षी संरक्षण के लिए युवक ने नौतपा की भीषण गर्मी में की अग्नि तपस्या
दिनारा में नौतपा की तेज गर्मी के बीच गौ सेवक कल्लू महाराज ने अग्नि तपस्या की। उन्होंने कहा कि तपस्या जनकल्याण, गौ संरक्षण, पशु-पक्षियों की रक्षा और भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए की गई। कल्लू महाराज के अनुसार यह व्यक्तिगत आस्था तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य समाज, प्रकृति और राष्ट्र के हित से जुड़ा है।