खंडवा: अवैध शराब से त्रस्त महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, बोलीं- गांव में शराब बंद हो, वरना उजड़ जाएंगी जिंदगियां
खंडवा जिले के छैगांव माखन ब्लॉक के ग्राम देलगांव में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री से हालात बद से बदतर हो चुके हैं। गांव की किराना दुकानों और कुछ घरों से धड़ल्ले से बिक रही शराब के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे पचास वर्ष से सत्तर वर्ष आयु वर्ग की कई महिलाएं कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचीं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।