जवा: रेत का बेखौफ उत्खनन: प्रशासन की मौन स्वीकृति, पुल के नीचे से निकाली जा रही रेत
Jawa, Rewa | Mar 14, 2025 तराई अंचल क्षेत्र की जनता के लिए जीवनदायिनी टमस नदी में दर्जनों स्थानों में रेत का अवैध खनन का कार्य बेखौफ किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन बेखबर है। जबकि जवा मुख्यालय में एसडीएम, एसडीओ, टीआई, तहसीलदार, नायब तहसीलदार जैसे अधिकारी पदस्थ है। लेकिन अवैध खनन के मामले में जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।