रॉबर्ट्सगंज: रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी दूसरे मोड़ के पास ट्रक का ब्रेक फेल होने से ट्रक हुई दुर्घटना का शिकार
रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग मारकुंडी दूसरे मोड़ के पास रविवार की दोपहर में एक एट लगी हुई ट्रक वाराणसी से कोन जा रही थी कि अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण ढलान पर ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं घटना में चालक बाल बाल बच गया। चालक की माने तो आगे कोई अन्य गाड़ी नहीं थी अन्यथा हो सकता था बड़ा हादसा।