रॉबर्ट्सगंज: पन्नूगंज के रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम से महिलाओ ने निकाली कलश यात्रा,यज्ञ की हुई शुरुआत
पन्नूगंज के रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर से शनिवार को 51 की संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया, जहां कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ शुरू हो गई। इस यज्ञ का समापन 14 जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा।