रॉबर्ट्सगंज: आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन
आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी का भव्य आयोजन जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित द लोटस बैंक्वेट सभागार में किया गया। जिसमें वक्ताओं ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को बेहतरीन बताते हुए सोनभद्र में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई।