लोहरदगा: लोहरदगा को मिली आधुनिक खेल सुविधाओं की सौगात, हलधर गिरधर इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन, बैडमिंटन कोर्ट और जिम शुरू।
लोहरदगा जिले में खेल सुविधाओं को नई पहचान देते हुए सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे हलधर गिरधर इंडोर स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।