भिंड नगर: भीम नगर समेत बिभिन्न क्षेत्र से जुड़ने बाला मुख्य मार्ग बदहाल,सड़क बनी तालाब, लोगों में नाराजगी
भिंड शहर के भीम नगर समेत बिभिन क्षेत्र का मुख्य मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। सब्जी मंडी से होकर जैन डिग्री कॉलेज के पास से गुजरने वाला यह मुख्य मार्ग भीम नगर को आर्य नगर और वीरेंद्र नगर सहित कई क्षेत्रों से जोड़ता है। सड़क पर जलभराव होने से पूरी सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़