कुशलगढ़: कुशलगढ़ में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, मुक्तिधाम श्रद्धांजलि स्थल का हुआ लोकार्पण
जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब कुशलगढ़ ने नगर को एक और स्थायी सौगात समर्पित की। मुक्तिधाम परिसर में निर्मित “मुक्तिधाम श्रद्धांजलि स्थल” का कार्य पूर्ण होने पर सोमवार, 29 जून 2026 को सायं 4:00 बजे इसका लोकार्पण एवं क्लब सदस्यों द्वारा सामूहिक अवलोकन किया गया।