मोहनलालगंज: दहेज की मांग बनी मौत की वजह, पति राम मिलन को किया गया गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी राम मिलन यादव को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। मृतका ललिता की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष स्कॉर्पियो कार व दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 10 फरवरी को ललिता का शव साड़ी के फंदे से घर में लटका मिला।