मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम फत्तेखेड़ा में छत पर चढ़कर कुल्हाड़ी से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बबली रावत पत्नी भानू प्रताप रावत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का ही छोटू पुत्र स्व. माता प्रसाद पहले रात में छत का दरवाजा पीटकर गालियां दे रहा था।