तरैया: इंटर कौलेज हरपुर फरीदन के शिक्षक सड़क दुर्घटना में घायल, पटना में इलाज जारी
Taraiya, Saran | Apr 22, 2026 तरैया थानाक्षेत्र के इंटर कॉलेज हरपुर फरीदन के शिक्षक व भोजपुर जिला के निवासी शिक्षक इंदुभुषण गुप्ता सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये जिसके बाद वर्तमान में उनका ईलाज पटना स्थित एक निजी अस्पताल में जारी है। बुधवार को दोपहर एक बजे पुलिस ने बताया कि स्कुल जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक का ईलाज जारी है जबकि पुलिस अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही है।