खुरई: देहात थाना क्षेत्र के कौरासा में 17वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की।
Khurai, Sagar | Feb 8, 2024 देहात थाना क्षेत्र के कौरासा गांव में 17 वर्षीय युवती वैजन्ती चढ़ार ने गुरुवार की दोपहर अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। समय वह घर में अकेली थी। उसके पिता ने ही थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।