खुरई: हरदा हादसे के बाद खुरई में भी शहरी व देहात थाना पुलिस ने 3 जगहों पर की कार्यवाही,2 जगहों से 50 हजार के पटाखे जब्त
Khurai, Sagar | Feb 8, 2024 हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भयंकर विस्फोट में 11 की मौत के बाद सभी जगह हो रही कार्यवाही। खुरई में भी शहरी और देहात थाना पुलिस ने कुल 3 जगहों पर छापामार कार्यवाही की जिसमें दो दुकानों से 5 कार्टून भर लगभग 50 हजार के पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने दुकान संचालकों से थाने में की पूछताछ। देहात थाना पुलिस को स्टेशन के पास कार्यवाही में नही मिले पटाखे।