सोनबरसा: बेटी निधि की विदाई देखते-देखते थम गई पिता की सांसें अस्पताल के बेड से वीडियो कॉल पर देखी विदाई
सोनबरसा बस स्टैंड निवासी लालबाबू महतो की बेटी निधि कुमारी की शादी धूमधाम से संपन्न हुई, लेकिन यह खुशी परिवार के लिए गहरे दुख में बदल गई। लालबाबू महतो की तबीयत खराब होने पर उन्हें शादी 3 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कर गया था पिता वीडियो कॉल पर बेटी की विदाई देख रहे थे जैसे ही बेटी विदा हुई पिता की सांस थम गई।