गाज़ियाबाद: कल गाजियाबाद पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का करेंगी उद्घाटन
ग़ाज़ियाबाद में कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रपति यहां इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का भव्य उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए ग़ाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। शहर के हर कोने पर पुलिस बल तैनात रहेगा।