आमजनों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित कराने के लिए गुरुवार को लगभग 11:30 बजे मंझनपुर पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में फरियादियों की लंबी कतारें रहीं, जहां जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, दबंगई और थानों पर लापरवाही जैसे मुद्दे प्रमुखता से उभरे।