पन्ना: पन्ना में कुदरत का करिश्मा: किसान के खेत में मिला तारों सा चमकता दुर्लभ कछुआ!
Panna, Panna | May 18, 2026 पन्ना के देवेंद्रनगर में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है! यहाँ एक किसान के खेत में बेहद दुर्लभ और खूबसूरत 'भारतीय तारा कछुआ' (स्टार टॉर्टॉइज़) मिला है। इसकी पीठ पर तारों जैसी जादुई आकृतियाँ बनी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तस्करी के कारण संकटग्रस्त इस जीव की सूचना मिलते ही वन विभाग ने इसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।