खालवा: मां-बाप के वियोग में बेटे ने जहर खाकर जान दी: मां के दसवें पर उठाया कदम, पिता की 6 महीने पहले हो चुकी मौत
खंडवा में एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी हैं। सुसाइड की वजह माता-पिता की मौत के वियोग में कदम उठाना बताया गया हैं। मां की मौत को दस दिन हुए थे, पिंडदान के कार्यक्रम से पहले ही बेटे ने शराब में खरपतवार नाशक दवा मिलाकर गटक ली। इलाज के दौरान मौत हो गई , जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे की है