दरभंगा: सदर प्रखंड के मुख्य मार्ग पर राजद के नेता कई वर्षों से उपेक्षित सड़क को लेकर किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
दरभंगा सदर प्रखंड के मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रेमचंद्र यादव उर्फ भोलू यादव के नेतृत्व में कई वर्षों से उपेक्षित सड़क को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ किया गया। इस संबंध में मौजूद लोगों ने रविवार को दिन की 1:00 बजे कई बातों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां के जन प्रतिनिधि सिर्फ यहां के लोगों से वोट लेते हैं काम नहीं करते।