जबलपुर: मामूली विवाद में हवाई फायरिंग करने वाला फ़रार आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार, संजीवनी नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में कार कट मारने की मामूली सी बात पर दहशत फैलाने वाले पिस्टलधारी बदमाश को पुलिस ने एक महीने की लंबी तलाश के बाद धर दबोचा है। 8 जून 2026 की रात चंदन कॉलोनी में हुए विवाद के दौरान आरोपी इंगेश रजक ने अपने घर से देसी पिस्टल निकालकर सरेआम हवाई फायरिंग कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरो