पुष्कर हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से पति-पत्नी एवं बच्चा घायल हो गए। घायलों का राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।