नरवर: नरवर-मगरौनी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग, नागरिकों ने तहसीलदार व थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
नरवर-मगरौनी एवं थरखेड़ा क्षेत्र में कथित रूप से गांव-गांव बिक रही अवैध कमीशन शराब और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने सोमवार को नरवर तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री होने से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, जिससे सामाजिक माहौल ख