मथुरा: कान्हा की नगरी बनी शिव नगरी, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, सजाया गया भव्य फूल बंगला
सावन के पहले सोमवार पर कान्हा की नगरी मथुरा पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में सराबोर नज़र आ रही है। चारों ओर केवल 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले'ये के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी कड़ी में मसानी तिराहा स्थित मोक्ष धाम के निकट अति प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अलौकिक फूल बंगला सजाया गया।