हत्या के एक बहुचर्चित मामले में जेल में बंद आरोपी गिरधारी सिंह ने शुक्रवार को अपनी मां महासुंदर देवी को मोकामा के श्मशान घाट पर मुखाग्नि दी। सूत्रों से इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे प्राप्त हुई। अदालत से विशेष अनुमति मिलने के बाद गिरधारी सिंह को बेऊर जेल से पुलिस अभिरक्षा में श्मशान घाट लाया गया था।