महनार: महनार में भीषण आग लगने से घर राख, अनाज, साइकिल समेत लाखों का नुकसान
महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित फटिकवारा गांव में भीषण आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फटिकवारा गांव निवासी पांचू महतो (पिता स्वर्गीय भोला महतो) के घर में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।