मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के दौरे को देखते हुए शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब ब्यावरा शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हेलीपैड स्थल, सभा स्थल सहित जगह मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया।