कोल: बबराला में बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग व्यक्ति की क्वार्सी के निजी अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Nov 8, 2025 बबराला में बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति की क्वार्सी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 75 वर्षीय मोती सिंह किसान थे और इन दिनों घर पर ही रह रहे थे। शुक्रवार की शाम वह बबराला में सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनका जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।