बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में सौर ऊर्जा जागरूकता बैठक आयोजित, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की दी गई जानकारी
बिक्रमगंज। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 स्थित गौतम नगर में रविवार को 11 बजे सौर ऊर्जा जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के लाभों और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। बैठक में कनीय विद्युत अभियंता नवदीप गोयल, कनक सोलर एनर्जी के वेंडर ओम नारायण सहित कई लोग मौजूद थे।