प्रयागराज: लू के बीच सूबेदारगंज स्टेशन पर स्काउट-गाइड ने ट्रेन रुकते ही यात्रियों को पिलाया ठंडा पानी
Sadar, Allahabad | Apr 27, 2026
भीषण गर्मी में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर स्काउट एंड गाइड के बच्चे यात्रियों के लिए मसीहा बने हुए हैं। ये बच्चे स्टेशन परिसर में यात्रियों को शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं।स्काउट-गाइड के बच्चे ट्रेनों के आगमन के समय प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहते हैं। वे खासतौर पर साधारण श्रेणी के डिब्बों के यात्रियों को दौड़-दौड़कर पानी पिला रहे हैं।